लोहरदगा, मई 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।उप निर्वाचन अधिकारी लोहरदगा और ईआरओ के द्वारा सभी एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर के साथ एसआईआर से सम्बंधित समीक्षा बैठक की गई। अनुमंडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वैसे सुपरवाइजर जिनका मैपिंग की प्रतिशत कम है, उन्हें दो दिनों के अन्दर मैपिंग की प्रतिशत बढ़ाने का निदेश दिया गया। वैसे सुपरवाइजर जो अनुपस्थित पाए गये उन्हें सम्बंधित एईआरओ को आवश्यक निर्देश दिए गए। बीएलओ को कार्य करने में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। 30 मई तक सभी तरह के डीएसई को निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्वाचन अधिकारी प्रमोद दास, अंचल अधिकारी सदर, अंचल अधिकारी किस्को, अंचल अधिकारी कुडू, कार्यपालक अधिकारी नगर परिषद और सभी सम्बंधित सुपरवाइजर, निर्वाचन ...