जौनपुर, जनवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में (एसआईआर) गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा-वार इआरओ से अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग की विस्तृत समीक्षा की और जिन एईआरओ के स्तर से पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन लंबित है उनको चिन्हित कर उनपर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि ईआरओ एवं एईआरओ गांवों में जाकर नोटिस निर्गत किए जाने के उपरांत साक्ष्य मिलान हेतु जनसुनवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुनवाई से कम से कम दो दिन पूर्व संबंधित मतदाताओं को यह जानकारी उपलब्ध कराई जाए कि किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.