संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में एसआईआर को लेकर नोटिसों पर चल रही सुनवाई व नए मतदाताओं के फार्म भरने का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। लगभग एक माह का अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी 19 हजार 365 को नोटिस नहीं दी सकी। वहीं फाइनल होने के बाद 3 लाख 03 हजार 524 मतदाताओं के नाम फाइनल पब्लिकेशन के लिए जारी कर दिए गए।जिला निवार्चन कार्यालय के अनुसार जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पा रही थी उन्हें नोटिसों जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया। ऐसे मामलों में दो लाख 64 हजार 781 नोटिस जारी की गई। इनमें से 2 लाख 45 हजार 416 को नोटिस जारी की गई जबकि 19 हजार 365 को नोटिस किन्हीं कारणों से नहीं दी जा सकी। जिन्हें नोटिस जारी की गई उनमें से दो लाख 16 हजार 334 की सुनवाई की हुई। शेष 12 हजार 050 को नोटिस का जवाब देने के लिए दोबारा अवसर दिया गय...