रांची, सितम्बर 1 -- फोटो है- स्नेहा शर्मा, यह भी पढ़ें- दिल्ली SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में कैसे जुड़वाएं नाम, जानिए पूरा प्रोसेस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अनलिंक्ड मतदाताओं की सुनवाई शुरू होते ही जाति और आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। रांची जिले में इन दोनों प्रमाणपत्रों के लिए सामान्य दिनों की तुलना में करीब 20 फीसदी अधिक आवेदन किए जा रहे हैं। मतदाता समय रहते जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में जुटे हैं, ताकि सुनवाई के दौरान अपना दावा मजबूत कर सकें और एसआईआर के बाद प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल रह सके।मतदाता की सुनवाई की प्रक्रिया एसआईआर के तहत अभी उन मतदाताओं की सुनवाई की जा रही है, जिनकी पुराने मतदाता रिकॉर्ड से मैपिंग नहीं हो पाई है। नोटिस मिलने के बाद ऐसे मतदाताओं को निर्धारित तिथि और ...