संतकबीरनगर, नवम्बर 13 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल तहसील सभागार में बुधवार को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक हुई। एसडीएम संजीव कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लेखपाल, बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। सभी को उन्होंने मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाने का निर्देश दिया। कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम न छूट जाए और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न होने पाए इस पर विशेष ध्यान दें। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए गणना प्रपत्रों का सही वितरण और उनका समय से संकलन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि हर क्षेत्र में पात्र मतदाताओं को जागरूक किया जाए ताकि वे अपने नाम जुड़वाने से वंचित न रहें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.