बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है। जिसमें एसआईआर का कार्य किया जायेगा। इस मौका को न गवाएं जो लोग एसआईआर के कार्य से छूट गए हैं वह अपना एसआईआर का फार्म भर सकते हैं। मंगलवार की शााम को भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें एसआईआर को लेकर निर्देशति किया है। जारी आदेश में बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। छह जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर...