रुडकी, अगस्त 7 -- झबरेड़ा, संवाददाता। सालियर में मतदाता सूची पर दर्ज आपत्तियों के बाद मौके पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती और भाजपा नेता जितेंद्र कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक ने नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालियर में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची में दावों और आपत्तियों की सुनवाई चल रही है। एईआरओ ग्रामीणों को जारी नोटिसों पर प्राप्त आपत्तियों की जांच और सुनवाई कर रहे हैं। इसी दौरान भाजपा नेता राजीव त्यागी ने लगभग 30 फॉर्म-7 जमा किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर विधायक वीरेंद्र जाती ने मौके पर इसे निर्वाचन आयोग के नियमों के विपरीत बताकर आपत्ति दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर को SIR नोटिस, नेता प्रतिपक्ष समेत कई अफसरों की भी जांच यह भी पढ़ें- Kashipur ...