धनबाद, मई 21 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की सहायता के लिए समाहरणालय में हेल्प डेस्क शुरू किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि हेल्प डेस्क में एसआईआर की समय सीमा, पात्रता और पंजीकरण, नाम में सुधार या हटाने के लिए जरूरी दस्तावेज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मतदाताओं के पिछले या अंतिम एसआईआर रिकॉर्ड खोजने व उनसे जोड़ने में मदद की जाएगी। गणना-प्रपत्र भरने और जमा करने में सहायता मिलेगी। हेल्प डेस्क में प्रवासी मतदाताओं को उनके वर्तमान और पिछले विधानसभा क्षेत्र की पहचान करने में सुविधा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 को अनमैप्ड मतदाताओं की सूची जारी होगी साथ ही सुनिश्चित किया जाएगा कि सही स्थान पर...