धनबाद, जून 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीएलओ 30 जून से घर-घर जाकर एसआईआर का फॉर्म पहुंचाएंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने प्रेस वार्ता कर कहा कि एसआईआर में अबतक धनबाद के 74.73% मतदाताओं की मैपिंग हुई है। बीएलओ 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर भ्रमण करेंगे। इस दौरान वोटरों को दो कॉपी गणना-प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे भरकर वापस बीएलओ को सौंपना है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पांच अगस्त से सात सितंबर तक दावा व आपत्ति करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। पांच अगस्त से तीन अक्तूबर तक दावे व आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा, जबकि सात अक्तूबर-2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आंकड़े के अनुसार धनबाद विधानसभा में सबसे कम वोटर...