एसआईआर का काम पूरा करने के लिए शिविर का सहारा
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। एसआईआर का काम समय पर पूरा करने के लिए बीएलओ अब स्कूलों, मंदिरों और चौपालों में शिविर लगाकर फार्म बांटने का सहारा ले रहे हैं। घर-घर जाकर मतदाताओं को फार्म उपलब्ध कराने की बजाय कई जगह बीएलओ लोगों को फोन कर अपने पास बुला रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से इस तरह के शिविर लगाने के कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के दबाव में बीएलओ ने यह तरीका अपनाया है। बीएलओ का यह प्रयास एक तरफ काम को गति देने वाला माना जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। नौकरी करने वाले लोग सुबह घर से निकल जाते हैं और देर शाम वापस लौटते हैं। ऐसे में उनके लिए अपने काम को छोड़कर स्कूल या अन्य स्थानों पर जाकर फार्म लेना संभव नहीं हो पाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.