बरेली, दिसम्बर 14 -- बरेली। एसआईआर का कार्य करके घर लौट रहे शिक्षक को दो युवकों ने घेरकर पीटा और घायल कर दिया। उनके एसआईआर संबंधी प्रपत्र भी फाड़ दिए। इस मामले में सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर की वैष्णोधाम कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार का कहना है कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं और इन दिनों बीएलओ के रूप में करेली में एसआईआर का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे तो बीडीए कॉलोनी के पास दो लड़कों ने उन्हें रोक लिया। बेवजह उनसे मारपीट की और हेलमेट से हमला कर घायल कर दिया। उनके प्रपत्र में भी फाड़ दिए गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। सुभाषनगर पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...