चाईबासा, जून 28 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में 30 जून से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का कार्य शुरू होगा। अभियान के अंतर्गत सभी बूथ लेवल पदाधिकारी अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे तथा उनमें से एक हस्ताक्षरित प्रति प्राप्त कर सुरक्षित संधारित करेंगे। मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि...