लातेहार, जुलाई 7 -- मनिका, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बीडीओ संदीप कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवों, बीएलओ, सुपरवाइजर एवं राजस्व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें और शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए सभी कर्मी घर-घर जाकर सत्यापन कार्य पूरी गंभ...