कन्नौज, जनवरी 23 -- समधन, संवाददाता। नगर पंचायत समधन कार्यालय में लगे एसआईआर कैंप का एसडीएम में निरीक्षण किया और नागरिकों की समस्याओं को सुन कर उनका निराकरण कराया। शुक्रवार की दोपहर उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने एसआईआर कार्य का जायजा लिया। नगर पंचायत कार्यालय में लगे कैम्प में तहसीलदार अविनाश कुमार ने बीएलओ व लेखपाल अभिषेक कटियार के साथ मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्हें एसआईआर सम्बन्धी समस्याओं को निस्तारण करके कार्य प्रगति को भी परखा। इस मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने प्रगति रिपोर्ट देखने के साथ इस कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...