हजारीबाग, जून 23 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन के लिए सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में दूसरे दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने देते हुए कहा कि बड़कागांव प्रखंड में मंगलवार दूसरे दिन बूथ संख्या 173 से लेकर 235 बूथ तक का कुल 63 बूथ के बीएलओ एवं संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि 30 जून से 29 जुलाई तक सभी बीएलओ को मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्र वितरण करते हुए फिर जमा लेना और उसे ऑनलाइन करना है। यह भी पढ़ें- 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच गणना पत्रक का करेंगे वितरण ज्ञात हो कि बूथ संख्या 109 से लेकर 172 बूथ तक का क...