घाटशिला, अगस्त 27 -- मुसाबनी। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल अधिकारी घाटशिला अमिताभ भगत ने बुधवार को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ बैठक कर नो मैपिंग वाले मतदाताओं को लेकर चलाए जा रहे सुनवाई अभियान की समीक्षा की। बता दें कि एस आई आर के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं के लिए 24 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक सुनवाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एसडीओ ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस तामीला करते समय उनके दस्तावेज ले लें ताकि सुनवाई में समय की बचत हो सके और काम में आसानी हो। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बीएलओ घर-घर जाकर अनमैप्ड लोगों को नोटिस दें, दस्तावेज प्राप्त करें : एसडीओ बैठक में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी...