हरदोई, दिसम्बर 5 -- शाहाबाद। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के जिन बीएलओ द्वारा एसआईआर के कार्य को लगनशीलता के साथ शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया उन्हें एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी ने ऐसे 93 बीएलओ जिनमें अभिषेक अग्निहोत्री, पुष्पराज सिंह चंदेल, सत्येंद्र शर्मा, हरीराम, संजय सिंह, फुरकान, अंजली मिश्रा, आदि शामिल है उन सभी बीएलओ के द्वारा एसआईआर से जुड़ी अपनी ड्यूटी के दौरान किए गए कार्य से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए। तहसीलदार शाहाबाद, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, एजाज अहमद, खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहाबाद, टोडरपुर, खंड विकास अधिकारी शाहाबाद, टोडरपुर तथा इसके साथ ही अपने सभी बूथों पर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के लिए सुपर वाइजर वैभव त्रिपाठी, संदीप कुमार, आशुतोष शुक्...