बोकारो, सितम्बर 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को चास से बोकारो समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाला। नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, चास से शुरू हुआ यह मार्च जिला समाहरणालय पहुंचा, जहां पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने किया। विरोध मार्च को संबोधित करते हुए जवाहर लाल महथा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- एसआईआर के खिलाफ जनांदोलन एकजुट...