मेरठ, दिसम्बर 22 -- रोहटा। ग्राम रोहटा में पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि शर्मा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने एसआईआर और जिला पंचायत चुनाव के बारे में चर्चा की। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से निवेदन किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित हरि शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरवन सिवाच, पूर्व जिला महामंत्री नरेश त्यागी, उमेश नारंगपुर, भारत आजमपुर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...