पाकुड़, अप्रैल 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। रविंद्र भवन में शनिवार को झामुमो की जिला समिति की बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से महेशपुर विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। बैठक के दौरान मंच संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने की दिशा में पहल करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण और आगामी जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महेशपुर विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.