रुद्रपुर, जून 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अभियान को पारदर्शी, समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एसआईआर कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- SIR: उत्तराखंड में आज से घर-घर आएंगे BLO, जानिए कब क्या होगा, कहां देखें वोटर...