बदायूं, फरवरी 28 -- बिसौली। तहसील सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को तहसील सभागार में एईआरओ राजेंद्र प्रसाद ने 232 से 252 तक के मतदाताओ के नोटिसों के संबंध में जनसुनवाई की जो मतदाता नोटिस से संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचे उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान गोपाल चंद्र, प्रवेश पाठक, जामिन हुसैन, गुंजन पाठक, लज्जा, नीलम, मोहित, हमशीरन, सरोज, संध्या, गणेश चंद्र गोयल, शाहना आदि मतदाताओं के अभिलेखों का सत्यापन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान सामने आई विसंगतियां में कई मामलों में मतदाता के स्थान पर पिता का नाम दर्ज होना, नाम की स्पेलिंग में त्रुटि, उम्र में असंगति, पता गलत होना या ना मैपिंग की स्थिति पाई गई है। ऐ...