कानपुर, जनवरी 25 -- कानपुर देहात। एसआईआर अभियान के दौरान नॉन मैपिग के मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बाद मतदाता से लेकर बीएलओ तक परेशान है। घर-घर दस्तक देने के बाद भी नोटिस लेने को मतदाता तैयार नहीं है। बीएलओ एप में नोटिस रिसीव की फोटो के साथ मतदाता या उनके मां-पिता अन्य संबंधी की फोटो भी अपलोड करने का विकल्प ही मौजूद हाने के कारण बीएलओ नोटिस रिसीव कराने को ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 96 में लगभग 104 नोटिस जारी हुई है। वहीं 95 बूथ संख्या में 94 नोटिस रिसीव कराने को बीएलओ अवकाश के दिनों में भी घर-घर दस्तक दे रहे है। नगरीय क्षेत्रों में लगे बीएलओ को नोटिस रिसीव कराने में कम परिश्रम करनी पड़ रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ को नोटिस प्रदान करने के लिए मतदाता के साथ परिजन भी खोजे नहीं मिल रहे...