अमरोहा, मार्च 7 -- जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई। अभियान के दौरान 90 हजार से अधिक लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा है। करीब दो लाख आपत्तियां भी आई हैं। इसमें नो मैपिंग वाले 41 हजार मतदाता भी शामिल हैं। दस अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने वर्ष 2003 की सूची से मिलान न होने वाले 41 हजार मतदाता और विसंगतियों वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए थे। इनमें से अधिकांश मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। नवंबर से छह जनवरी तक मतदाता सूचियों के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के बाद अनंतिम सूची जारी की गई थी। सूची के तहत दावा आपत्तियां मांगी गई थीं। साथ ही सूची में नाम गड़बड़ी वालों को नोटिस भी दी गई थी। डीएम निधि ...