पीलीभीत, जनवरी 30 -- दियोरिया कला। एसआईआर अभियान में मतदाताओं को दिए गए फार्म में महिला मतदाताओं के माता-पिता की वोटर लिस्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने पर मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। गुरुवार को दियोरिया कला के ग्राम पंचायत सचिवालय में नायब तहसीलदार वीरपाल, सचिव राहुल पुष्कर, वीएलओ फूलचंद ने कैंप लगाकर मतदाताओं को बुलाकर मैपिंग कराई। नायब तहसीलदार वीरपाल ने बताया कि संबंधित सूचना उपलब्ध नहीं कराए जाने पर मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। एसआईआर में समय-सीमा समाप्त होने पर जांच में अधूरे पाएं गये फार्म पर मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है। संबंधित अभिलेख उपलब्ध मंगाकर मैपिंग कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.