कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को सिराथू स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वह प्रत्येक बूथ पर जाकर एसआईआर फार्म की जांच करें और बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क में रहें। बैठक में प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चिंतामणि, आकाश राव व अशोक सोनकर मौजूद रहे। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम तो संचालन विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम गौतम ने किया। मुख्य अतिथि सतीश जाटव ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही तय होती है। एसआईआर अभियान को गंभीरता से लेते हुए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.