फरीदाबाद, जुलाई 1 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाई जाएगी और उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। बुधवार को उपायुक्त ने ईआरओ और संबंधित कर्मचारियों के साथ एसआईआर-2026 अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उपायुक्त ने बताया कि अभियान की गति बनाए रखने के लिए 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को विद्यालय संबंधी कार्यों से छूट दी गई है, ताकि वे पूरी ...