घाटशिला, जून 25 -- मुसाबनी, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अदिति गुप्ता की अध्यक्षता में बीएलए-2 एवं बीएलओ की संयुक्त बैठक हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 प्रतिनिधियों के साथ सभी बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इसमें बताया गया कि 30 जून को पूर्वाह्न 11 बजे सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोनों मिलकर घर-घर सर्वेक्षण कार्य में समन्वय स्थापित करेंगे व आवश्यक सूचनाओं के संकलन एवं सूची तैयार करने में सहयोग प्रदान करेंगे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, प्रमाणिक एवं त्रुटिरहित बनाना है। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में कोई पात्र मतदाता न छूटे : सीओ साथ ही एसआईआर को लेकर फैल रही...