जामताड़ा, जुलाई 1 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को करमाटांड़ प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नामित एजेंटों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एजेंटों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित बूथ स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) ने एजेंटों के साथ बैठक की। इस दौरान मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा दावा-आपत्ति की प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर बूथों से लेकर घर तक पहुंची बीएलओ इस बैठक में अंचल अधिकारी चोनाराम हेम्ब्र...