रांची, जून 29 -- खूंटी, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर सोमवार को जिले के खूंटी सदर प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत  बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया गया। इस दौरान सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण तथा समयबद्ध निष्पादन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें निर्देशित किया गया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएं तथा पूर्ण रूप से भरे हुए प्रपत्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर संग्रह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अधिकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता ए...