एसआईआर अभियान के तहत चुनावी पाठशालाओं का निरीक्षण, मतदाता जागरूकता पर जोर
आदित्यपुर, जुलाई 14 -- गम्हरिया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित चुनावी पाठशालाओं का मंगलवार को सीओ-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) प्रवीण कुमार एवं बीएलओ सुपरवाइजर सच्चिदानंद चौधरी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का जायजा लेते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसडीडी सूची निर्माण एवं मतदाता सत्यापन कार्य की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने घर-घर सत्यापन के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची तैयार करने, किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न देने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मतदान केन्द्रों पर चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.