गुमला, जुलाई 8 -- गुमला संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने बुधवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत बसिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से घर-घर सत्यापन, एन्यूमरेशन और प्रपत्र संग्रहण की प्रगति की जानकारी ली तथा अभियान को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बसिया में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक मतदाताओं को सत्यापन प्रक्रिया से जोड़ने, मतदान केंद्रवार नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ, अंचल अधिकारी, निर्वाचन शाखा के कर्मी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ और स्वयंसेवक उपस्थित थे। घाघरा। अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार...