झांसी, फरवरी 11 -- एसआईआर 2026 के अन्तर्गत पात्र मतदाताओं को जो 18 से 20 साल के है उन्हें जोड़ने पर जोर दिया। यह काम आधा दर्जन विभागों को सौंपा गया है। एडीएम प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में एसआईआर की बैठक की। जिसमें कहा कि युवाओं महिला वोटर के नाम अधिक से अधिक जोड़े जाएं। प्रदेश में प्रति हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या 877 से घटकर 824 आ चुकी है। इसे गंभीरता से लिया गया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत पात्र मतदाताओं में 18 से 20 आयु वर्ग के युवा तथा महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद‌ के सभी उप जिला अधिकारियों के साथ विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण, माध्यमिक व उच्चशिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और नगर विका...