शामली, फरवरी 26 -- शामली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने एकाएक तेज गति पकड़ ली है। नोटिस भेजने एवं उनके निस्तारण में शामली जिला सूबे में चौथे स्थान पर आया है। एक लाख 86 हजार 597 नोटिस में एक लाख 57 हजार 183 नोटिसों पर सुनवाई और निस्तारण हो गया है। मथुरा के बाद शामली जिला सूबे में चौथे स्थान पर आया है। शामली की तीनों विधानसभाओं में से कैराना विधानसभा सबसे आगे है। जनपद की तीन विधानसभा कैराना, थानाभवन और शामली के नौ ला ख 75 हजा र 697 मतदाताओं में एसआईआई शामिल किया गया। इस सर्वेक्षण के बाद इनमें से आठ लाख 12 हजार 239 मतदाताओं का डिजीटलाइजेशन के बाद अन्नतिम सूची जारी की गयी। इसके बाद एसआईआर की नोनमेपिंग में शामिल 55 हजार 425 मतदाताओं को प्रथम चरण में नोटिस भेजे गए। इसके बाद दूसरे चरण में मतदाता सूची की त्रुटियों को सही करने के ...