एसआईआर : विधानसभाओं में गिरा महिलाओं का ग्राफ, सदर में सबसे ज्यादा नाम हुए साफ
फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची ने सबको चौंका दिया है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद आधी आबादी की हिस्सेदारी में भारी सेंध लगी है और वर्ष 2024 की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में 1,17,478 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सभी छह विधानसभाओं में ग्राफ गिरा है, जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नाम कटे हैं। एसआईआर के पूर्व वर्ष 2024 की मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 98 हजार 102 थी। जबकि, एसआईआर अभियान के बाद जारी की गई मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख 80 हजार 624 रह गई। इस प्रकार से एक लाख 17 हजार 478 महिला मतदाता कम हुई हैं। हालांकि, छह जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशन के बाद प्रशासनिक अमले ने महिला मतदाताओं की संख्या में इज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.