आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के दृष्टिगत जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशन के समय जिले में कुल 3147652 मतदाता थे। आलेख्य मतदाता सूची में 1719537 पुरुष, 1428063 महिला एवं 52 अन्य श्रेणी के मतदाता थे। वहीं 2 अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार कुल 3362770 मतदाता दर्ज हैं। जिसमें 1829710 पुरुष, 1533011 महिला एवं 49 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दौरान 27 अक्तूबर 2025 से 02 अप्रैल 2026 तक कुल 235833 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। जिनमें निर्वाचक रजिस्ट...