देहरादून, अगस्त 6 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मस्जिदों से उलमा एवं इमाम मतदाताओं को उनके वोट के प्रति जागरूक करेंगे। जमीयत बूथ स्तर पर वालंटियर तैनात करेगा, जो नोटिसों का समय पर जवाब देने और जरूरी दस्तावेजों को लेकर मदद करेगा। बुधवार को सईदिया मस्जिद, नूर एनक्लेव, आजाद कॉलोनी में जिला अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी की अध्यक्षता में उलमा एवं इमामों की बैठक हुई। कहा गया कि जमीयत का प्रयास रहेगा कि कोई भी पात्र मतदाता जानकारी के अभाव या प्रक्रिया की कठिनाई के कारण अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक : वोटर लिस्ट के नोटिस और सामाजिक बुराइय...