मेरठ, जनवरी 31 -- सरूरपुर। ब्लॉक सभागार में एसआईआर अभियान के अंतर्गत जारी किए गए नोटिसों पर शुक्रवार को भी सुनवाई की गई। अध्यक्षता एई आरओ एवं न्यायिक तहसीलदार अनुजा अत्री ने की। शुक्रवार को बूथ संख्या 1 से 140 तक के मतदाताओं से संबंधित कुल 450 नोटिसों पर विचार किया गया। इनमें से लगभग 300 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 13 वैध दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करने पर समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। हालांकि, अब भी करीब 30 प्रतिशत नोटिस धारक सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सके हैं। जानकारी के अनुसार सरूरपुर ब्लॉक में लगभग एक लाख बीस हजार मतदाताओं का एसआईआर किया गया था जिनमें से करीब 5300 लोगों को दस्तावेज सत्यापन के लिए नोटिस भेजे गए हैं। शुक्रवार तक लगभग 65 प्रतिशत नोटिसों पर सुनव...