अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में भी कई तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से यह बात सामने आई है कि जिन वोटरों के नाम छह जनवरी 2026 को जारी एसआईआर के आलेख प्रकाशन में मतदाता के रूप में दर्ज था, उनके नाम अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची से नदारद हैं। दूसरे यह कि एसआईआर के समय जिन वोटरों के नाम 2003 की मतदाता सूची में जनपद में नहीं था और उन्होंने निर्धारित समय सीमा में अपने साक्ष्य प्रस्तुत भी कर दिये थे, उनके नाम भी अंतिम सूची में नहीं जोड़े गए हैं। सबसे बड़ी गड़बड़ी यही है कि जिन मृतक वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए लोगों ने बाकायदा फार्म भरकर जमा किये थे, उन वोटरों के नाम अंतिम मतदाता सूची में यथावत बरकरार हैं, जबकि जीवित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.