मेरठ, जनवरी 23 -- लावड़। लावड़ नगर पंचायत कार्यालय पर गुरुवार को अधिकारियों ने मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया आरंभ की। तहसील से पहुंची चार सदस्यीय टीम और नगरपंचायत कर्मचारियों ने मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई कर समस्याओं का समाधान किया। पांच फरवरी तक नोटिस की नगर पंचायत केंद्र पर सुनवाई होगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया की सुनवाई आरंभ होने से दोपहर तक नगर पंचायत केंद्र पर बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ जमा रही। केंद्र पर लगभग 40 मतदाताओं के नोटिसों को निस्तारित किया गया। सुनवाई के दौरान अधिकांश लोग जानकारी के अभाव में बिना आवश्यक कागजात और अधूरे कागजों के सुनवाई केंद्र पर पहुंचे थे। टीम द्वारा नोटिस निस्तारण के लिए जमा होने वाले आवश्यक कागजात की जानकारी नोटिस प्राप्त मतदाताओ को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...