एसआईआर : कई इलाकों में दस्तावेज के रूप में दे रहे हैं नए पासपोर्ट
जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- पूर्वी सिंहभूम के शहरी क्षेत्र में एसआईआर के तहत जारी नोटिस के जवाब में अनमैप्ड मतदाता जो प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं, उनमें ताजा बने पासपोर्ट भी शामिल हैं। खास तौर से जमशेदपुर पश्चिम और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदाता सामने आए हैं। इसकी जानकारी के बाद सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने अपने-अपने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को प्रमाण के रूप में पासपोर्ट देने पर उसकी गहन जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि यह संदेह इसलिए उत्पन्न हुआ, क्योंकि कई अनपढ़ मतदाता पासपोर्ट लेकर पहुंचे थे। उनकी आर्थिक स्थिति से यह अनुमान लगाना कठिन था कि ये पासपोर्ट का कौन सा उपयोग करेंगे, क्योंकि उनके विदेश जाने की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही थी। यह भी पढ़ें- हैदराबाद एयरपोर्ट पर पासपोर्ट सत्यापन में पकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.