चाईबासा, जून 22 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला में कुल 10 लाख 84 हजार 238 पंजीकृत मतदाताओं में से 9 लाख 34 हजार 740 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कार्य पूर्ण किया गया है, जो कुल मतदाताओं का 86.21 प्रतिशत है। साथ ही मतदाता मैपिंग के दौरान 81 हजार 164 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि (डुप्लीकेट) की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इससे जिले में मतदाता मैपिंग का कुल प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है।

सम्मान का समारोह मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला समाहरणालय में आयोजित मतदाता मैपिंग कार्य की समीक्षा बैठक में उन्हें सम्मानित किया गया। बैठक के ...