जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे राज्य में चल रही है। एक ओर जिनका नाम मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में नहीं आ सका है, उन्हें नोटिस कर सुनवाई की जा रही है, दूसरी ओर, नए वोटरों के नाम भी जोड़े और काटे जा रहे हैं। नाम कटवाने के प्रयास के खेल की जानकारी मिलने के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि एक बीएलओ एक दिन में 10 से अधिक मतदाता का फॉर्म-7 नहीं भर सकता। फॉर्म-7 मतदाता सूची से नाम काटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एसआईआर के तहत मतदाता सूची के दावे-आपत्तियों का निस्तारण जारी जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र से ऐसी शिकायत आई है कि वहां के एक दल से जुड़े बीएलए-2 ने बीएलओ पर दबाव देकर बहुत सारे मतदाताओं का फॉर्म-7 भरवा...