हापुड़, अप्रैल 10 -- जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अब जनपद में 9,53,273 मतदाता हैं, जबकि वर्ष 2025 की सूची के अनुसार जनपद में 11,56,699 मतदाता थे। इस प्रकार एसआईआर के बाद जनपद में 2,03,426 मतदाता घटे हैं। एसआईआर के बाद सबसे अधिक महिला मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। सूची से 103156 महिला मतदाता, जबकि 98891 पुरुष मतदाताओं के नाम हटे हैं। इसके अलावा जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अन्य श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 2025 में जहां 40 थी वहीं अब यह घटकर 34 रह गई है। महिला 103156 और पुरुष 98891 घटेजिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 अक्तूबर 2025 में पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 619568 थी वहीं 10 अप्रैल 2026 में जारी अंतिम सूची में इनकी संख्या 520677 रह गई है। इस प्र...