गाजीपुर, मार्च 7 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, काटने और संशोधन के लिए फॉर्म छह, सात और आठ भरने की अंतिम तिथि छह मार्च को खत्म हो गई। जिले में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने वोटर बनने के लिए फॉर्म भरा है। वहीं नामों को काटने के लिए सात हजार से ज्यादा लोगों ने आपत्ति दाखिल की है। दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 27 मार्च तक पूरी की जाएगी। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उप निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आलेख्य प्रकाशन के बाद लोगों के नाम जोड़ने, गलत नामों को हटाने और गलतियों को संशोधित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया। वेबसाइट पर शनिवार को दोपहर 12 बजे तक अपडेट आकड़ो...