सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार जिले के कुल मतदाताओं में से 83.43 प्रतिशत यानी 22,04,904 वोटों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। वहीं 16.57 प्रतिशत यानी करीब 4,37,797 वोट अभी अनक्लेक्टेबल की श्रेणी में दर्ज हैं। प्रशासनिक स्तर पर अब जोर नए मतदाताओं को जोड़ने पर दिया जा रहा है। खासकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपील की जा रही है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरें। निर्वाचन विभाग का कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर योग्य नागरिक का वोटर लिस्ट में शामिल होना जरूरी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि यदि 2025 की मतदाता सूची ...