शाहजहांपुर, मार्च 8 -- जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य तेज गति से चल रहा है। नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस के संबंध में अब तक करीब 90 प्रतिशत मामलों की सुनवाई पूरी कर ली गई है। जिले में करीब एक लाख लोगों ने फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार जिले में कुल 18 लाख 11 हजार 616 मतदाता पंजीकृत हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान 1 लाख 69 हजार 595 मतदाताओं की मैपिंग लंबित पाई गई थी। ऐसे मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बाद अब तक लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं ने सुनवाई केंद्रों पर पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं, जबकि करीब 10 प्रतिशत मतदाताओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.