कुशीनगर, दिसम्बर 10 -- पडरौना, निज संवाददाता। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान अब अंतिम चरण में है। विधान सभावार मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे गये हैं तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की प्रक्रिया जारी है, जिन मतदाताओं ने अब तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किये हैं, ऐसे अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि वाले नामों को एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लिकेट व मृतक) श्रेणी में चिह्नित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि एएसडी श्रेणी में आए सभी मतदाताओं की दोबारा जांच की जाये, ताकि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम गलत तरीके से इस सूची में न चला जाये। इसी क्रम में जिले में ऐसे मतदाताओं के लिये, जिनके गणना प्रपत्र किसी कारणवश डिजिटाइज नहीं हो पाए हैं। उनके लिये 1...