रामपुर, मार्च 3 -- एसआईआर में नोटिस पर सुनवाई, मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। बूथों पर बीएलओ समय से उपस्थित हुए और उन्होंने मतदाता सूची के आधार पर दावे और आपत्तियां प्राप्त कीं। मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई भी की। पिछले दिनों से जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसमें जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं, उन पर सुनवाई की जा रही है। जिससे उन मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाए। वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां भी प्राप्त की जा रही हैं। सोमवार को जहां होलिका दहन पर छुट्टी थी और सरकारी कार्यालयों में ताले पड़े हुए थे, वहीं बूथों पर एसआईआर का कार्य निपटाया जा रहा था। अजीतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बनाए गए बूथ पर मतदाता पहुंचे थे और बीएल...