सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- जिले में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक हुई मैपिंग के अनुसार, सहारनपुर नगर विधानसभा में सबसे ज्यादा 45 हजार मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे जबकि जिले में यह आंकड़ा करीब सवा दो लाख तक पहुंच गया है। अभी तक करीब 75.3 प्रतिशत ही मैपिंग हुई है लिहाजा पूरी मैपिंग होने तक कटने वाले का नामों का आंकड़ा ढाई लाख को पार करना तय माना जा रहा है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, इन काटे जाने वालों में ऐसे मतदाता है जिनकी मृत्यु हो चुकी है या वह ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं या फिर परमानेंटली शिफ्टेड हो चुके हैं या फिर कुछ ऐसे भी हैं जो कहीं और पंजीकृत है। अब तक हुई मैपिंग के अनुसार, सहारनपुर नगर विधानसभा में सबसे ज्यादा करीब 45 हजार मतदाताओं के नाम कटेंगे। इसके अलावा गंगोह और बेहट विधानसभा में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.